Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


रांची शहर में उपद्रवियों की पहचान के लिए चौक-चौराहों पर उपद्रवियों की फोटो अंकित पोस्टर लगाया गया।

location_on रांची access_time 14-Jun-22, 08:44 PM

👁 1013 | toll 685



Anonymous
Public

रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बेस द्वारा रांची में हुए उपद्रव को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है। सोमवार को झारखण्ड के राज्यपाल ने राज्य के डीजीपी और अन्य आला अधिकारियों को राजभवन तलब कर उपद्रवियों की पहचान के लिए शहर के चौक-चौरोहों पर पोस्टर लगाने का निर्देश दिया था।पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। 35 अन्य से पूछताछ की जा रही है। वहीं 5 थाना क्षेत्रों में रहने वाले 155 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में विशेष जांच दल 42 स्थानों पर छापेमारी कर चुका है। डोरंडा, लोअर बाजार, डेली मार्केट और हिंदपीढ़ी थाने में 36 नामजद के अलावा 11 हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। राज्यपाल रमेश बैस का आदेश रंग लाता दिख रहा है। शहर में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।



Post News & Earn