place Current Pin : 822114
Loading...


मां छिन्नन्नमस्तिका की पावन भूमि रामगढ़ में अभाविप का चतुर्थ दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग हुआ संपन्न।

location_on रामगढ़ access_time 13-Jun-22, 08:28 AM

👁 780 | toll 299



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

रामगढ़। अभाविप झारखंड का प्रदेश अभ्यास वर्ग मां छिन्नन्नमस्तिका की भूमि, रामगढ़ स्थित राधा गोविंद पब्लिक इंटर कॉलेज में हुआ संपन्न। दिनांक - 12 जून 2022 को चार दिन से चल रहे अभ्यास वर्ग जो कि कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग होता है, जिसमें हर वह बात बताई जाती है कि किस प्रकार कार्यकर्त्तागण शैक्षणिक संस्थानों में वर्ष भर छात्र हित, राष्ट्र हित में कार्य करेंगे। इसी के साथ अभ्यास वर्ग में समापन सत्र घोषणा परिचय सत्र के दौरान जिला संयोजक - संयोजक, विभाग संयोजक - सह संयोजक, विश्वविद्यालय संयोजक - सह संयोजक, जिला प्रमुख , विभाग प्रमुख जैसे प्रमुख दायित्व का घोषणा किया गया जो कि प्रमुख रुप से आगामी सत्र में अपने जिले में प्रमुख दायित्व वान कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ ही और भी संगठनात्मक घोषणाएं भी हुई। पूरे अभ्यास वर्ग के दौरान कुछ प्रमुख सत्र का विषय जैसे सैद्धांतिक भूमिका जिसमें विद्यार्थी परिषद के सभी सिद्धांत व कार्य करने के नियम बताए गए, द्वितीय सत्र अभाविप इतिहास विकास सत्र - जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना काल से वर्तमान तक के ऐतिहासिक व प्रमुख क्रियाकलापों के बारे में बताया गया। तृतीय सत्र एक सक्षम इकाई - जिसमें कॉलेज, नगर, प्रखंड, विश्वविद्यालय, जिला, विभाग जितने भी स्तर पर इकाई बनाई जाती है, सभी इकाई सक्षम रूप से किस प्रकार कार्य करें, इसके बारे में बताया गया। चतुर्थ सत्र - परिसर इकाई - इस सत्र के दौरान परिसर अर्थात शैक्षणिक संस्थानों में वर्ष भर जो इकाई कार्य करती है, वह किस प्रकार महाविद्यालय में पठन-पाठन कर रहे छात्र-छात्राओं को हर प्रकार की शैक्षणिक सुविधा कॉलेज में उपलब्ध करवा पाए, इसके बारे में जानकारी दी गई। पंचम सत्र - अभाविप 75 की कार्ययोजना - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुआ था उस समय से आज 2022 तक ABVP का 75 वर्ष पूर्ण हो गया है इस अवसर पर कुछ प्रमुख योजना बनी है जैसे कि वृक्षारोपण के अवसर पर 01 करोड़ वृक्षारोपण, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन एक गांव - एक तिरंगा कार्यक्रम कार्यक्रम जिसमें सभी गांव मोहल्लो बस्तियों शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक रूप से ध्वजारोहण किए जाएंगे एवं तरह-तरह के खेल महोत्सव भी आयोजित किए जाएंगे। सदस्यता एवं इकाई पुर्नगठन सत्र के दौरान प्रांत संगठन मंत्री श्री राजीव रंजन जी द्वारा बताया गया की इस वर्ष पूरे देश में सदस्यता की जानी है जिसके निमित अपने झारखंड प्रांत में भी 138000 सदस्यता की जाने की योजना है एवम साथ ही साथ सभी इकाइयों में पुनर्गठन की जानी है। कार्यपद्धति सत्र के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री निखिल रंजन जी द्वारा बताया गया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जो कार्य पद्धति है जिसमें सभी नियम उपलब्ध होते हैं जो कि समाज में अपनी छवि बनाए रखते हैं। प्रवास एवं सम्पर्क सत्र के दौरान बिहार प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुग्रीव जी द्वारा बताया गया जिस प्रकार अपना सम्पर्क रहता है इसी से राष्ट्र के प्रति सदैव अग्रसर रहते हैं।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play