place Current Pin : 822114
Loading...


मजदूरी करने जा रहे गोला प्रखंड के संग्रामपुर गांव के जलेन्द्र महतो की राउरकेला के निकट ट्रेन से कटकर हुई मौत।

location_on गोला access_time 11-Jun-22, 09:03 PM

👁 809 | toll 404



Anonymous
Public

रामगढ़ के गोला से आंध्र प्रदेश मजदूरी करने जा रहा था युवक गोला(रामगढ़)। जिला के गोला प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर गांव से मजदूरी करने आंध्रप्रदेश जा रहे एक युवक की राउरकेला के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया गया कि संग्रामपुर गांव निवासी जलेन्द्र महतो पिता गणसु महतो उम्र 21वर्ष गत शुक्रवार को शाम पांच बजे के करीब घर से अपने चार पांच साथियों के साथ मजदूरी करने को लेकर आंध्रप्रदेश के विजयबाड़ा जा रहा था। इसी क्रम में वो राउरकेला के समीप ट्रेन से रेलवे पटरी पर गिर गया। जिससे उसकी मौत ट्रेन से कटकर मौके पर ही हो गई। इसकी जानकारी उसके साथियों को तब हुई जब वे लोग विशाखापत्तनम पहुंचे और उसकी खोजबीन करने लगे। इसकी जानकारी उसके साथियों के द्वारा उसके परिजनों को दिया गया। जानकारी मिलते ही उसके घर व गांव में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया गया कि राउरकेला पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक युवक के परिजन शव को लेने के लिए राउरकेला के लिये रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार वे लोग दो भाई थे। उसका बड़ा भाई भी दूसरे प्रदेशों में ही मजदूरी करता है।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play