place Current Pin : 822114
Loading...


नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार के दो आरोपियों को जिंदा जलाया गया,एक की मौत, एक गंभीर

location_on गुमला access_time 09-Jun-22, 07:44 PM

👁 339 | toll 170



Anonymous
Public

■झारखंड के गुमला जिले में दिल दहला देने वाली घटना रांची/गुमला। झारखंड में पिछले कुछ समय से लगातार बलात्कार, लूटपाट, हत्या, चोरी, डकैती की घटनाएं घट रही है। जिससे आम जनों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में गुमला में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गुमला की बसुआ पंचायत की है। वहां नाबालिग से गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया गया। इसमें एक आरोपी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना के बाद से पुलिस इस क्षेत्र में लगातार कैंप कर रही है। साथ ही कई एंगल से मामले की छानबीन भी कर रही है। मृतक की पहचान सुनील उरांव के रूप में की गई है। वहीं आशीष उरांव नाम का युवक गंभीर है। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। उस गांव के लोगों के अनुसार दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ लोहरदगा के भंडरा गई हुई थी। लौटने के लिए माता-पिता अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान गांव का एक युवक पड़ोसी गांव के अपने दोस्त के साथ बाइक पर पहुंचा। घर जल्दी पहुंचाने की बात कह कर दोनों युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर लेकर निकल गए। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे जब माता-पिता घर पहुंचे, तो लड़की घर पर नहीं थी। जब खोजबीन की गई, तब लड़की पड़ोसी गांव में गंभीर स्थिति में मिली। उसके बाद लड़की ने बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।इसके बाद गांव वालों ने दोनों लड़कों को जमकर पीटा। आक्रोश कम नहीं हुआ, तो बाइक सहित दोनों के शरीर पर मिट्‌टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। साभार:झारखंड संदेश



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play