Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे रांची।

location_on रांची access_time 05-Jun-22, 02:12 PM

👁 259 | toll 91



Anonymous
Public

रांची में भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत रांची।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर बाद 12:40 बजे बिरसा हवाई अड्डा रांची पहुंचे। यहां से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें अतिथि गृह ले गए। रास्ते में बिरसा चौक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही हवाई अड्डे पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके प्रदान कर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रांची पहुंचने पर झारखंड भाजपा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी,भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राजसभा सांसद आदित्य साहू ,पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय,विधायक नवीन जायसवाल आदि ने स्वागत किया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ कुछ समय बातचीत किया। साभारः झारखंड संदेश



Post News & Earn