place Current Pin : 822114
Loading...


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी पहुंचे रामगढ़।

location_on रामगढ़ access_time 05-Jun-22, 02:00 PM

👁 249 | toll 91



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

■ 09-12 जुन 2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड का प्रदेश अभ्यास वर्ग रामगढ़ में आयोजित हो रहा है। रिपोर्ट:दानिश पटेल 7763044328 रामगढ़। आज 04 जुन को अभाविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय मेहता एवम हजारीबाग विभाग संयोजक दीपक मेहता का आगमन रामगढ़ में हुआ।ज्ञात हो की आगामी 09-12 जुन 2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड का प्रदेश अभ्यास वर्ग रामगढ़ में आयोजित हो रहा है। बैठक में व्यवस्था के तैयारी की समीक्षा के निमित आज दोनो अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया।संजय मेहता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत अभ्यास वर्ग रामगढ़ में होना तय हुआ है।ये रामगढ़ जिले के कार्यकर्ता के लिए गौरव का क्षण है।इस अभ्यास वर्ग में पूरे प्रांत से लगभग 450 कार्यकर्ता शामिल होंगे।जिसमे विद्यार्थी परिषद के आने वाले एक वर्ष के कार्य की चर्चा की जाएगी। साथ ही विभाग संयोजक दीपक मेहता ने कहा कि प्रदेश अभ्यास वर्ग में आने वाले कार्यकर्ताओं को परिषद के कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास वर्ग में केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जो झारखंड अभाविप के कार्यकताओं को मार्गदर्शन देंगे। आज के इस बैठक में प्रदेश सह मंत्री स्मृति सौरव,प्रदेश एस एफ डी प्रमुख गौतम महतो,नगर सह मंत्री भूमि सिंह नगर संगठन मंत्री विक्रम राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play