place Current Pin : 822114
Loading...


लुगु पहाड़ पर जंगली हाथियों के हमले से महिला घायल, गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

location_on Gomia access_time 28-May-22, 12:39 AM

👁 655 | toll 418



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। जंगली हाथियों के हमले से गोमिया क्षेत्र के ढेंढे केंदुआ टोला की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला कोेे 108 की मदद से गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए दाखिल किया गया है। यहां महिला का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार ढेंढे केंदुआ टोला निवासी नागेश्वर यादव व उनकी पत्नी मंगरी देवी 55 वर्ष शुक्रवार को जलावन के लिए सुखी लकड़ी लाने जंगल गए थे। यहां नौ बजे महिला के पीछे से पहुंचे हाथी ने हमला किया। सुड़ से उठाकर महिला को पटका। जिससे महिला के कंधे, छाती, कमर व पैर में गंभीर चोट आई। घायल महिला के पति नागेश्वर यादव ने बताया कि छः हाथियों के झुंड के एक हाथी ने पहले उनकी पत्नी मंजरी देवी पर अचानक हमला कर दिया। जब तक कुछ समझ पाते किसी प्रकार वे झाड़ियों में छुप गए और हो हल्ला करने लगे। बताया कि पत्नी को पटकने के बाद हाथी भाग निकला। बताया कि कड़ी मशक्कत से वे महिला को घर तक लाए। मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो इन्होंने 108 की मदद लेकर महिला को तत्काल इलाज के लिए गोमिया अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मौजूद चिकित्सकों द्वारा महिला खतरे से बाहर बताई गई है। इधर हाथी के हमले से महिला के घायल होने की सूचना पर वन विभाग को दे दी गई है। फोटो:- अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती महिला व पास खड़ी उसकी बेटी सहोदरी देवी



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play