place Current Pin : 822114
Loading...


हजारीबागः विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में कुसुम्भा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुशील कुमार महतो को अपराधियों ने मारी गोली, घटना बीते रात की।

location_on हजारीबाग access_time 19-May-22, 04:33 PM

👁 515 | toll 273



Anonymous
Public

हजारीबाग। हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंबा पंचायत के मुखिया उम्मीदवार सुशील कुमार महतो को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी! जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की रात लगभग 9:00 बजे की है| मुखिया प्रत्याशी को गोली जांघ और हाथ में लगी है घायल प्रत्याशी को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग एच एम सी एच रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला लेवी वसूलने से जुड़ा हुआ है| मुखिया प्रत्याशी ठेकेदारी के काम से भी जुड़े हुए हैं। विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत में घटघोरिया मध्यम सिंचाई परियोजना में वे कांट्रेक्टर हैं। इसी सिलसिले में प्रतिबंधित संगठन एनएचपीएम ने उन्हें लेवी के लिए धमकी दी थी। एग्रीमेंट का 10% देने को कहा था लेवी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी! इसे लेकर उन्होंने बिष्णुगढ़ थाना में बीते 10 मई को सनहा दर्ज कराया था।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play