place Current Pin : 822114
Loading...


हैवान पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, इंट से कुचला चेहरा, पत्नी हालत गंभीर,रिम्स रेफर

location_on रामगढ़ access_time 18-May-22, 12:43 PM

👁 327 | toll 181



Anonymous
Public

■एक दिन पूर्व विवाद पहुंचा था भुरकुंडा थाना, आज दूसरे दिन पति ने फिर बेरहमी से मारा भुरकुंडा (रामगढ़): रामगढ़ जिला के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जयप्रकाश नगर निवासी अनिल सोनी ने बुधवार की सुबह अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी रिंकी देवी को जमकर पीटा। जब मारपीट से वह बेसुध होने लगी तो अनिल सोनी ने इंट से उसके चेहरे पर बुरी तरह से प्रहार किया। इस दौरान मारपीट की आवाज और महिला की चीख पुकार सुन स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आरोपी ने दरवाजा खोला। पुलिस ने आरोपी अनिल सोनी को हिरासत में ले लिया। घायल रिंकी देवी को भुरकुंडा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया गया। रिंकी देवी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इधर रिंकी देवी के भाई ने बताया कि अनिल सोनी अक्सर उसकी बहन से मारपीट करता रहता है। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। बीते मंगलवार शाम को भी मारपीट को लेकर भुरकुंडा थाना में शिकायत की गई थी। पुलिस ने जरा भी गंभीरता नहीं दिखाई। वहां भी आरोपी को छोड़ दिया।महिला के भाई का कहना है कि कल थाना में ही आरोपी ने जान से मारने की बात कही थी। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। अनिल और रिंकी के दो छोटे बच्चे भी बताये जा रहे हैं। साभारः झारखंड संदेश



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play