फुसरो संवाददाता संदीप कुमार सिंह का रिपोर्ट-
दामोदर सिर्फ नदी नही, यह भारतीय संस्कृति की जीवनधारा है : राकेश
_____________
फुसरो(बेरमो)। नमामि गंगे अभियान के तहत फुसरो नगर परिषद के सौजन्य से गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती फुसरो स्थित हिंदुस्तान पूल के पास दामोदर नदी तट पर किया गया। यहां नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, बेरमो बीडीओ मधु कुमारी, फुसरो नप ईओ मनोज कुमार आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप जलाकर गंगा आरती किया। यहां गंगा आरती में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर दामोदर सहित विभिन्न जलस्त्रोतों को साफ रखने, उसमें पॉलिथीन, कूड़ा-कचरा नहीं डालने की शपथ ली। नप अध्यक्ष श्री सिह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए नदियों को स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है। नदियों का हमारे जीवन में काफी महत्व है। अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि दामोदर सिर्फ नदी नही, यह भारतीय संस्कृति की जीवनधारा है। नमामि गंगे कार्यक्रम में वैसी नदियों को भी शामिल किया गया है, जो गंगा की सहायक नदियां हैं, इसमें दामोदर भी शामिल है। यह प्रकृति के सभी जीव-जंतुओं की जीवनदायिनी भी हैं। कहा कि हमें प्रकृति के साथ सभी नदी और नालों को स्वच्छ रखने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। उपाध्यक्ष श्री नोनिया ने कहा कि दामोदर को स्वच्छ बनाने के लिए हम सभी को खुद को बदलना होगा तभी दामोदर में चारों तरफ स्वच्छ बनेगा। कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत सभी नगरवासियों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस योजना को सफल बनाकर ही दामोदर नदी को स्वच्छ रखा जा सकता है। नदियों को प्रदूषित होने से बचायें और दूसरों को भी नदी प्रदूषित न करने की प्रेरणा दें। कहा कि इस योजना के तहत नगरवासियों को कई सौगात मिलेगी। मौके पर वार्ड पार्षद नीरज पाठक, भरत बर्मा, अनिता कुमारी, आजाद नोनिया, नपकर्मि पंकज अग्रहरी, राजीव रंजन, शंकर राम के अलावा जितेंद्र सिंह, रमेश स्वर्णकार, करन कुमार, संतोष कुमार, रेखा देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, रीता देवी, रेखा देवी, अनिता देवी, सीमा देवी, रेणु देवी आदि सैकडों लोग शामिल हुए।