फुसरो संवाददाता संदीप कुमार सिंह का रिपोर्ट-
____________
फुसरो(बेरमो) नगर परिषद फुसरो के द्वारा चलाए जा रहे नमामि गंगे योजना के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दामोदर नदी तट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष छेदी नोनिया के अलावा रुक्मणि देवी पब्लिक स्कूल तथा न्यू भागलपुर विद्यालय के काफी बच्चे और बच्चियां शामिल हुए। सभी ने शपथ लिया कि खुद रोज 2 घंटे श्रमदान करते हुए स्वच्छता पर ध्यान रखेंगे, और 100 लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। सभी दामोदर नदी तट पर बिखरे कचड़े की सफाई की तथा गंगा कि सहायक नदी दामोदर को साफ रखने का संकल्प लिया। सभी ने 'हर हर गंगे घर घर गंगे' का नारा को बुलंद किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने खुद सफाई कर दामोदर को साफ रखने हेतु लोगो को जागरूक किया। इसके पूर्व दोनों विद्यालय के बच्चे प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता तभी संभव है जब लोग खुद श्रम दान करेगा। पूर्व में दामोदर नदी काफी प्रदूषित था, पर इस अभियान के तहत इस पर काफी हद तक काबू पाया गया है। उन्होंने नगर की जनता से सफाई के प्रति सजग रहने को कहा। कहां कि खुद भी सजग हो और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति सजग करें। नगर की जनता से कचरे को सड़क पर ना फेंककर डस्टबिन में डालने का आग्रह किया है।
नगर उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को पहले खुद स्वच्छ रहना होगा। स्वच्छता की शुरुआत पहले अपने घर से प्रारंभ कर मोहल्ला को करे। इससे नगर भी स्वच्छ होगा। हर किसी को कूड़ा फेंकने के लिए डस्टबिन का उपयोग करना चाहिए।
मौके पर नप कर्मी राजीव रंजन, शंकर कुमार, देवोजीत कुमार रुक्मणि देवी विद्यालय के डायरेक्टर रंजीत भारती शिक्षक अर्चना कुमारी, ओम प्रकाश महतो, दिलचंद्र महतो, अभिनंदन नारायण, रविंद्र प्रसाद महतो, मुकेश गुप्ता, बालाराम, न्यू भागलपुर स्कूल से शिक्षक मंसूर आलम, सष्मिता सिंह के अलावा दोनों विद्यालय के सैकड़ों बच्चे तथा नप के सफाई कर्मी उपस्थित थे।