place Current Pin : 822114
Loading...


फुसरो में बीते दिन हुए दर्दनाक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का ईलाज के दौरान हुआ मौत, मुआवजा को लेकर आक्रोशीत परिजनो ने किया सडक जाम

location_on फुसरो न्यूज़ access_time 20-Mar-22, 11:16 PM

👁 911 | toll 442



Anonymous
Public

फुसरो संवाददाता संदीप कुमार सिंह का रिपोर्ट- फुसरो(बेरमो)। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के रानीबाग निवासी 45 वर्षीय संजय रजक की मौत रविवार को रांची में इलाज के दौरान हो गया। बताया जाता है कि 18 मार्च को होली की सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान अचानक से तेज रफ्तार बाईक के चपेट में आने से संजय रजक गंभीर रूप1 से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन ने उसे सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल भेज दिया। रिम्स अस्पताल में शनिवार की रात्रि लगभग 10 बजे उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव फुसरो के रानीबाग स्थित आवास पहुंचते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बेरमो थाने में बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कर मुआवजा की मांग की। परिजन ने कहा कि सरकार के द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन ने फुसरो- कथारा मुख्य मार्ग में रानी बाग के करीब शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम रखा। सड़क जाम की खबर सुन बेरमो थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान अपने दल बाल के साथ तथा नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। काफी मान मनोबल के बाद करीब 1 घंटे सड़क जाम रहने के उपरांत शव को सड़क से हटाया गया, तब जाकर जाम खुली। नगर अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हमने प्रशासन से आग्रह किया है कि जो भी सरकारी प्रावधान के अंतर्गत इंसुरेंस का पैसा मिलता है वह जल्द से जल्द दिलाने का कार्य करें। मृतक की तीन बच्चे और एक पत्नी है जिसके भरण पोषण में कठिनाई आएगी। प्रशासन ने भी आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दिलवाने का कार्य करेंगे। बताया कि बेरमो थाना तथा कुछ समाजसेवी के द्वारा दाह संस्कार के लिए कुछ राशि उपलब्ध कराई गई है। श्री सिंह ने बताया कि मैंने भी आश्वस्त किया है कि आगे भी कोई दिक्कत होती है तो मैं अपनी निजी मद से दाह संस्कार के लिए सहायता करूंगा। मौके पर वार्ड पार्षद भरत बर्मा, हिंदू कल्याण मंच बेरमो के केंद्रीय अध्यक्ष रामु दिगार, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पार्षद प्रतिनिधि निरंजन नोनिया, रोहित मित्तल, कैलाश ठाकुर, ललन रवानी, संतोष श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मृतक संजय रजक धोबी था : मृतक संजय रजक धोबी का काम करता था। वह अपनी पत्नी के अलावा 3 बच्चे अपने पीछे छोड़ गए हैं। जिसमें 20 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार, 13 वर्षीय पुत्र सुजल कुमार तथा 17 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी है। बच्चे पढ़ाई करते तथा पत्नी दूसरे के घरों में झाड़ू पोछा का काम करती है।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play