place Current Pin : 822114
Loading...


एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह।

location_on फुसरो न्यूज़ access_time 16-Mar-22, 11:24 PM

👁 593 | toll 336



Anonymous
Public

फुसरो संवददाता संदीप कुमार सिंह का रिपोर्ट- फुसरो(बेरमो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेरमो नगर इकाई के द्वारा अनपती देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें पूरे बोकारो जिले से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने समारोह में भाग लेकर इस कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया। इस कार्यक्रम में बेरमो के बहुत सारे शुभचिंतक एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। जिसमे बेरमो पूर्व विधयक योगेश्वर महतो बाटुल, फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, भाजपा बोकारो जिला महामंत्री विक्रम पांडे, अर्चना सिंह, रवीन्द्र मिश्रा, दिनेश सिंह, भजपा कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा, सुमित सिंह पूर्व जिला संयोजक भरत वर्मा, जिला एसएफडी संयोजक संतोष गुप्ता मौजूद रहे। बोकारो धनबाद के विभाग संयोजक विवेक पाठक ने कहा कि होली के त्यौहार का अपने आप में सामाजिक महत्व है। यह समाज में रहने वाले लोगों के लिए बहुत खुशियों का त्योहार है। यह सभी समस्याओं को दूर करके लोगों को बहुत करीब लाता है। इससे बंधन को मजबूती प्रदान करता है। यह त्यौहार दुश्मनों को आजीवन दोस्तों के रूप में बदलता है। बोकारो जिला संयोजक नवीन महतो ने होली के महत्व के बारे में बताया और कहा कि होली रंगो का पर्व है। यह रंगों का त्योहार जिंदगी में खुशियों के रंग भर देता हैं, हर गमों को मिटा देते हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार के होली के रंग वातावरण को उल्लास और उत्साह से भरने के साथ खुशियां फैलाते हैं। उसी प्रकार हमें भी दूसरों के जीवन में खुशी के रंग भरने चाहिए। कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है। इस दिन सभी पुराने गीले शिकवे भूल कर गले मिलना चाहिए। बेरमो नगर मंत्री अश्विनी मिश्रा उर्फ सत्यम मंच संचालन तथा कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शुभम ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूपे एवीबीपी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ओपी सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी संदीप सिंह, अमरजीत सिंह, पवन कुशवाहा, नगर मंत्री कार्तिक गुप्ता, देव राज, महानगर मंत्री मनजीत सिंह, मीडिया प्रभारी नवनीत प्रभात, रोशन जैसवाल, सह नगर मंत्री पिंटो नायक, शुभम उपाध्याय, अंकित सिंह, मुकेश यादव सैकड़ों एबीवीपी के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play