place Current Pin : 822114
Loading...


भारतीय मजदूर संघ को छोड़ इंटक ददई गुट में शामिल हुए शकील।

location_on कथारा न्यूज/पवन कुमार सिंह access_time 15-Mar-22, 11:27 PM

👁 496 | toll 269



Anonymous
Public

कथारा संवाददाता पवन कुमार सिंह का रिपोर्ट- कथारा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के वरिष्ठ संगठन मंत्री और पूर्व सेन्ट्रल कोलफील्ड इंप्लायमेंट बेनोभेलेंट फंड सोसाईटी (सीसीईबीएफएस) के सदस्य शकील आलम ने संघ से इस्तीफा देते हुए अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ददई गुट में शामिल हो गए। आलम इंटक ददई गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के आवासीय कार्यालय में उनके हाथों आरसीएमएस( डी )की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ददई गुट में शामिल होने के वक्त आरसीएमएस के रीजनल अध्यक्ष मोहम्मद इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी और कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी उपस्थित थे। संघ में शामिल करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दुबे ने मोहम्मद शकील आलम को सीसीएल का संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि शकील आलम के संगठन में आने से पूरे सीसीएल में संगठन के सदस्यता में बढ़ोतरी मिलेगी। उन्होंने आलम को पत्र देते हुए उन्होंने संगठन के अनुशासन में रहकर पूरे सीसीएल में संगठन के विस्तार हेतु मजदूरों और प्रबंधन के बीच संबंध हेतु कार्य की स्वतंत्रता दी है। आलम के इंटक में शामिल होने पर रीजनल अध्यक्ष मोहम्मद इसराफिल अंसारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी, गणेश गोप, मोहम्मद फारुख सहित अनेक यूनियन पदाधिकारियों ने बधाई दी। इंटक में शामिल होने से पूर्व आलम भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play