रामगढ़ फोरलेन पर चुट्टूपालू घाटी में बिहार के सिवान से रांची जा रही श्री ट्रेवल्स बस को कंटेनर ने मारी टक्कर,दुर्घटना में घायल 8 लोगों को किया गया रिम्स रेफर
रामगढ़ फोरलेन पर चुट्टूपालू घाटी में बिहार के सिवान से रांची जा रही श्री ट्रेवल्स बस को कंटेनर ने मारी टक्कर,दुर्घटना में घायल 8 लोगों को किया गया रिम्स रेफर
●बस में सवार दर्जनों लोग हुए घायल
●दुर्घटना में बस मालिक भी हुए घायल
रामगढ़। झारखंड की लाइफ लाइन कहे जाने वाली रांची रामगढ़ फोरलेन पर चुट्टूपालू घाटी दुर्घटना जोन बन गई है।लगातार घाटी में दुर्घटना घट रही है जिससे कि बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो रहा है। घाटी में सोमवार की अहले सुबह फिर एक बार दुर्घटना घटी है। जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह बिहार के सिवान से रांची जा रही श्री ट्रैवल्स बीआर 29 पीए 5192 अहले सुबह 4:00 बजे के लगभग दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। रांची की ओर से आ रही अनियंत्रित कंटेनर ने बस को सामने से टक्कर मार दी है।जिससे बस में सवार दर्जनों लोग लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से आठ लोगों को ज्यादा चोट लगी है। जिन्हें प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बस मालिक नीशु बाबू भी दुर्घटना में घायल हो गए हैं।उन्हें भी रिम्स रेफर किया गया है। वही बस और कंटेनर में टक्कर के बाद दुर्घटना स्थल पर कोहराम मच गया था। स्थानीय पुलिस प्रशासन को दुर्घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद कुछ समय तक रांची रामगढ़ हाईवे जाम की स्थिति में रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद सड़क पर आवागमन सुचारू हो गया है।