place Current Pin : 822114
Loading...


हिंदू संगठनों की मांग पर रामगढ़ के राजीव पिक्चर पैलेस में आज से दर्शक देख सकेंगे, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म। जाने कब-कब चलेगा?

location_on रामगढ़ access_time 14-Mar-22, 05:46 PM

👁 505 | toll 270



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

■हिंदू संगठनों ने रामगढ़ के सिनेमाघरों में द कश्मीर फाइल्स फिल्म लगाने का किया मांग। ■ राजीव पिक्चर पैलेस में द कश्मीर फाइल्स फिल्मः पहला शिफ्ट शाम 5 pm बजे से रात 8pn बजे तक। दूसरा शिफ्ट रात 8pm बजे से रात 11pm बजे तक। 🖋️रिपोर्ट:दानिश पटेल रामगढ़ः सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म जो सन् 1990 के दशक में कश्मीर में रहने वाले हिन्दूओ के उपर अत्याचार , हिन्दूओ को कश्मीर छोड़ने पर मजबूर , हिन्दूओं का नरसंहार, महिलाओं का बलात्कार किया गया था।जिसकी सच्चाई आज तक दबाकर व छुपाकर रखा गया था। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने इसमें कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और 1990 में घाटी से उनके पलायन के दर्द और पीड़ा को पर्दे पर उतारा है। कश्मीरी हिंदुओं पर हुए बर्बरता की सैंकड़ो कहानियाँ है जिन्हें सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएँगे। रामगढ़ जिले के सिनेमाघरों में यह फिल्म नही लगी थी जिसके कारण रामगढ़ के दर्शक रांची जाकर फिल्म देखें थे। कश्मीर फाइल्स फिल्म को हरियाणा ,मध्यप्रदेश, कर्नाटक और गुजरात राज्य सरकार टैक्स फ्री कर दिया है। रामगढ़ जिले के विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोगों ने रविवार को जिले के न्यू शांति पिक्चर पैलेस और राजीव पिक्चर पैलेस दोनो सिनेमाघरों मे 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म आग्रह पूर्वक लगाने का मांग किया। मांग करने वालो मे दीपक मिश्रा(हिन्दू रक्षा दल), प्रभात अग्रवाल सहित दर्जनो लोग मौजूद थे। *हिन्दू संगठनो की मांग पर राजीव पिक्चर पैलेस में आज से लगेगा 'द कश्मीर फाइल्स फिल्म* रामगढ़ के बिजुलिया स्थित राजीव पिक्चर पैलेस सिनेमाघर के मैनेजर ने रविवार को मांग को मानते हुए आज यानी 14 मार्च से 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म दो शिफ्ट मे लगाया जाएगा। पहला शिफ्ट शाम 5 pm बजे से रात 8pn बजे तक। दूसरा शिफ्ट रात 8pm बजे से रात 11pm बजे तक। राजीव पिक्चर पैलेस का हिन्दू संगठन के लोगो ने धन्यवाद दिया।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play