place Current Pin : 822114
Loading...


आजसू पार्टी के सदस्यों के द्वारा किया गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन।

location_on करगली न्यूज़/संदीप कुमार सिंह access_time 08-Mar-22, 10:42 PM

👁 233 | toll 129



Anonymous
Public

करगली संवाददाता संदीप कुमार सिंह का रिपोर्ट- __________ करगली(बेरमो)। आजसू पार्टी केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड के समस्त जिलों एवं सभी प्रखंडों के में सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इसी के तहत फुसरो नगर आजसू पार्टी के द्वारा अंबेडकर चौक वीडियो ऑफिस के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से आजसू पार्ट के केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो ने कहा कि पिछले 7 मार्च को आजसू पार्टी द्वारा निर्धारित तिथि पर विधानसभा घेराव किया। झारखंड के जनहित मुद्दों को लेकर जनकल्याण के उत्थान के लिए सरकार के प्रति आजसू पार्टी ने हल्ला बोल विधानसभा में करने की तैयारी कर रही थी। जिनके विरुद्ध जिला, प्रखंड एवं नगर के तमाम प्रमुख नेताओं को विधान सभा घेराव के पूर्व रात्रि घर से गिरफ्तार कर कार्यक्रम को असफल बनाने का प्रयास किया गया। लेकिन आजसू पार्टी के नीति एवं क्रियाओं कि पहचान के कारण पूरे झारखंड से हजारों की संख्या में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे और कार्यक्रम को सफल किया। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने कहा कि झारखंड में इस निर्दई, घमंड में चूर, सरकार बर्बरता दिखाते हुए धारा 144 लगाकर अपने आप को कमजोर एवं राजशाही को प्रदर्शित किया है। जो प्रजा के हित के लिए कभी नहीं हो सकता है। झारखंड के कुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी दलित गरीब युवाओं को गड्ढे में धकेलने का प्रयास किया है। जिसके विरोध में झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के अगुवाई में विधानसभा में सफल अंजाम दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकारी अध्यक्ष संतोष रवानी, कोषाध्यक्ष संतोष महतो, छात्रसंघ सचिव विक्की महतो, रोहित चौधरी, भारत महतो, तारकेश्वर कुमार, भगवान दास आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play