करगली संवाददाता संदीप कुमार सिंह का रिपोर्ट-
सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बिंदेश्वरी दूबे ने पाठ करवाए थे
स्व० संतन सिंह ने 50 वर्षो तक पाठ करवाए थे
__________
करगली(बेरमो) फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अतंर्गत करगली गेट में 64वाँ नवाहन श्री श्री राम चरित्र मानस पाठ एवं महायज्ञ प्रारम्भ हुआ। यह महायज्ञ संपूर्ण विधि विधान से संकल्प पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ। नौ दिन तक चलने वाले रामचरित्र मानस पाठ का प्रारम्भ आज 02 मार्च बुधवार को हुआ तथा समापन 10 मार्च बृहस्पतिवार को होगा। यज्ञ के स्वागतध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि यह मानस महायज्ञ मिथिलाकुंज अयोध्या से आये मानस मर्मज्ञ वैष्णव संतस्वामी राम बिहारी शरण कि अध्यक्षता में 64वॉ वर्ष में प्रवेश किया। बताया कि मानस सम्राट कथावाचक स्वामी श्री राम बिहारी शरण जी 'रामायणी' के साथ इस महायज्ञ में जमुई(मुंगेर) से मिथिला रस के गायक मानस पारायणी सदानंद मिश्र तथा उज्जैन से कथावाचक पूज्य आनंद स्वरूप पंडित बाल कृष्ण दत्त जी शास्त्री के द्वारा प्रतिदिन संध्या में प्रवचन दी जाएगी। प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 12.30 बजे तक अनेक साधकों द्वारा रामचरित मानस का सामूहिक पाठ किया जाएगा। संध्या 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक अनेक विद्वानों का प्रवचन एवं उपदेश दिया जाएगा। उसके उपरांत दरबार में शयन आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष नौ दिनों तक चलने वाला परिवचन सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। बताया कि 10 मार्च को प्रातः 9 बजे भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। 11 मार्च को हवन के साथ यज्ञ का समापन होगा एवं अपराह्न 4 बजे भगवान श्री राम दरबार की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
जिसमें बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, सुशील सिंह, मनोज सिंह, जयप्रकाश सिंह, नितेश सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, गौरी शंकर सिंह, निरंजन सिंह उर्फ रंजू, वीरेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, योगेंद्र सिंह, राजू सिंह सहित पूरे बेरमो के प्रबुद्ध लोगो का मुख्य योगदान रहता है।
____________बॉक्स
पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बिंदेश्वरी दूबे ने 64 वर्ष पूर्व प्रारंभ करवाए थे :
ज्ञात हो कि 64 वर्ष पूर्व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बिंदेश्वरी दूबे ने करगली गेट दुर्गा मंदिर में नवाहन श्री श्री राम चरित्र मानस पाठ प्रारंभ कर मजदूर नेता स्व० संतन सिंह को प्रत्येक वर्ष करवाने की जिम्मेवारी दी थी। स्व० संतन सिंह ने पचास वर्ष तक लगातार श्री श्री राम चरित्र मानस पाठ करवाया। स्व० संतन सिंह का 2008 में निधन हो गया। वो अपने अंतिम समय में कहे थे कि श्री श्री राम चरित्र मानस का नवाहन पाठ कभी बंद ना हो। जिसकी जिम्मेवारी स्वर्गीय संतन सिंह की बड़े पुत्र प्रमोद सिंह ने ली। वर्तमान समय में भी प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में यह पाठ कराया जाता है।