place Current Pin : 822114
Loading...


विधायक ने सरगडीह पंचायत के डिमरा गांव की महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनी।

location_on गोला access_time 23-Jan-22, 09:04 AM

👁 278 | toll 137



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

रिपोर्टः दानिश पटेल 7763044328 गोला(रामगढ़):गोला प्रखंड के सरगडीह पंचायत के डिमरा गांव की महिलाओं के साथ शनिवार को बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी। कुछ दिन पूर्व डिमरा गांव की महिलाएं अपनी कई समस्याओं को लेकर विधायक से मिलने उनके आवास आईं थी परंतु तबियत खराब होने की वजह से उनसे नही मिल पाईं थी, तबियत ठीक होते ही विधायक खुद उनसे मिलने उनके गांव पहुंची और उनकी समस्याओं को करीब से जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बैठक में महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार से जोड़ने, योग्य लोगों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन दिलाने तथा विशेषकर महिलाओं के प्रशिक्षण दिला रोजगार दिलाने का आग्रह किया। विधायक ने उनकी बातों को गहनता से सुना और आश्वस्त किया कि मैं आपकी हर समस्या पर सकारात्मक पहल करने का प्रयास करूंगी। साथ ही विधायक ने कहा कि मैं आपकी हर समस्या से भलीभांति परिचित हूं क्योंकि आप ही के बीच से ही मैं उठकर आई हूं मैं आपको निराश नहीं करूंगी आपके हर उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास कर रही हूं। मौके पर गोला प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष राम विनय महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज कोटवार, पूर्व जिला परिषद राजू महतो ,बीस सूत्री सदस्य गौरी शंकर महतो, दिनेश महतो, दिलीप महतो, जितेन्द्र महतो ,जगन्नाथ महतो, शाहजहां प्रबिन ,सबिता कुमारी, सरिता देवी, पिंकी कुमारी, पानवा देवी ,पुष्पा देवी, सुप्रिया भारती, यशोदा देवी, आरती देवी ,रीना देवी ,ललिता देवी ,बबनि देवी ,सुलेखा देवी, बिनीता देवी सहित दर्जनो महिलाएं उपस्थित थी।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play