place Current Pin : 822114
Loading...


गोलाः बरलंगा थाना क्षेत्र के सरगडीह में हाथियों ने घरो और फसल को पहुंचाया भारी नुकसान

location_on गोला access_time 17-Jan-22, 08:01 AM

👁 321 | toll 164



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

गोला(रामगढ़):गोला प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। लोग नुकसान झेलते हुए दहशत के साये में जी रहे हैं। प्रशासन और वन विभाग इस ओर अब तक ठोस कदम नहीं उठा सका है। गोला प्रखंड के बरलंगा थाना क्षेत्र के सरगडीह गांव में बीती रात पहुंचे जंगली हाथियों के झूंड ने जमकर तांडव मचाया है। ग्रामीणों को भारी क्षति पहुंचाई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया सुभाषिनी महतो का घर तोड़ हाथियों ने एक कमरे रखा हुआ धान खा लिया। वहीं अलख सिंह के घर का एजबेस्टस और अशोक के घर का दरवाजा भी हाथियों ने तोड़ दिया है। अशोक के घर में हाथी रखा हुआ धान खा गये। हंदुआ महतो की मकई खा गये। हाथियों ने कई अन्य घरों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने सरकार से नुकसान का जायजा लेने और मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही हाथियों से सुरक्षित करने की अपील की है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play