place Current Pin : 822114
Loading...


गोला प्रखंड के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौमाता का किया अंतिम संस्कार

location_on रामगढ़ access_time 17-Jan-22, 07:43 AM

👁 340 | toll 158



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

रिपोर्ट:दानिश पटेल गोला(रामगढ़)। गोला प्रखंड के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गौ माता का अंतिम संस्कार किया। गोला प्रखंड क्षेत्र के महलीडीह गांव में एक गौ माता अस्वस्थ होने के कारण गौ माता का स्वर्गवास हो गया। जिस व्यक्ति के घर में गौ माता का स्वर्गवास हुआ था वह व्यक्ति गौ माता का अंतिम संस्कार करने असमर्थ था। जिसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई। विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं को सूचना मिलते ही महलीडीह गांव पहुंचे और गौ माता के अंतिम संस्कार के व्यवस्था में लग गए। गौ माता को अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं ने भाड़े का टेंपो व्यवस्था किया। कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान कर अंतिम संस्कार स्थल में गौमाता को अंतिम संस्कार करने के लिए गड्ढा खोदा और गौ माता का अंतिम संस्कार किया। इस पुण्य कार्य में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री अरविंद राम महतो, प्रखंड सह मंत्री सनी महतो, प्रचार-प्रसार प्रमुख दानिश पटेल,दिवाकर चक्रवर्ती (हिंदू रक्षा दल) , शिवा प्रजापति, आकाश पटेल, प्रभुदास महथा, अमित मुंडा, दिलेश्वर महतो, बच्चु महतो, वीरेंद्र महतो, कुशलाल महतो, दीपक, जितेंद्र, सियाराम, रविंद्र, निकेश, टिंकू, भागीरथ सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play