place Current Pin : 822114
Loading...


गोलाःकोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन हेतु अंचल अधिकारी के द्वारा चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान

location_on गोला access_time 13-Jan-22, 08:33 AM

👁 350 | toll 163



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

रिपोर्ट:दानिश पटेल गोला(रामगढ़): कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को अंचल अधिकारी गोला अनिल कुमार के द्वारा गोला प्रखंड अंतर्गत बुध बाजार कोराम्बे क्षेत्र में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान बिना मास्क लगाएं वाहन चलाने वाले चालकों तथा व्यवसायिक वाहनों पर बिना मास्क लगाएं सवारी करने वालों से फाइन की वसूली की गई। इस दौरान वाहन चालकों को बिना मास्क लगाए वाहन ना चलाने तथा व्यवसायिक वाहन चालकों को बिना मास्क लगाए किसी भी ग्राहक को वाहन में ना बैठाने का सख्त निर्देश अंचल अधिकारी के द्वारा दिया गया। कोविड-19 के मद्देनजर झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार द्वारा 15 जनवरी 2022 तक के लिए जारी दिशा निर्देश।* *1. सभी पार्क, स्विमिंग पूल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम 15 जनवरी 2022 तक पूर्णत: बंद रहेंगे।* *2. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट 15 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे परंतु इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे।* *3. आगामी 15 जनवरी 2022 तक सिनेमाहॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे।* *4. रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद होंगे बाकी सभी दुकाने रात्रि 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।* *5. आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल हो सकेंगे।* 6. इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50% या 100 दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे। 7. सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यालय 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध रहेगा।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play