रिपोर्ट:दानिश पटेल
गोला(रामगढ़): रामगढ़ बोकारो सीमा क्षेत्र के संधव्य घाटी में वन समिति के द्वारा वन वृक्ष पूजा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यतिथि चरगी मुखिया रानी मुर्मू ने साल वृक्ष में नारियल फोड़ कर और रस्म धागा बांध कर पूजा अर्चना की।वही उपस्थित ग्रामीणों और वन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधों की सुरक्षा करना हमलोगो की जिम्मेदारी है।क्योंकि पेड़ पौधों से हमलोगों को जीवन जीने का सबसे कीमती ऑक्सीजन मिलती है।ऑक्सीजन के बिना पांच मिनट जीना संभव नहीं है। वहीं समाजसेवी कालीचरण महतो ने कहा कि कि जंगलों की रखवाली हम सभी को करना है क्योंकि जंगल के बिना जीवन जीना नामुमकिन है क्योंकि जंगल से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती है।जो हमारे पीड़ित शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है।मौके में वन समिति के लोग महेश महतो,धनुलाल महतो उदय बेदिया मनोहर मांझी एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।