place Current Pin : 822114
Loading...


गोलाःधान अधिप्राप्ति केंद्र का मुखिया ने किया उद्घाटन

location_on गोला access_time 11-Jan-22, 09:46 AM

👁 307 | toll 150



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

■ यहां धान प्राप्ति केंद्र खुलने से किसानों को होगी सहुलियत, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगें धान रिपोर्ट:दानिश पटेल गोला(रामगढ़):गोला प्रखंंड क्षेत्र के चोकाद स्थित गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड़ के कार्यालय में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन पंचायत की प्रधान रुपा देवी के द्वारा विधिवत रूप से फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाबार्ड के डीडीएम उपेन्द्र साह, भीएलडब्ल्यू विकास कुमार, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नव कुमार महतो, उप मुखिया मनोरंजन महतो, सीईओ रूबी कुमारी, जिला कोर्डिनेटर अबीर बनर्जी दुलमी के सीईओ राज कुमार महतो मौजूद थे। ईस दौरान ग्राम प्रधान रुपा देवी ने कहा कि यहां धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से अगल बगल के लगभग सोलह गांवों के किसानों को सहुलियत होगी। किसान अब धान बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर ना बेच कर सिधे सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगें। जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी। - एफपीओ जे जुड़कर ले लाभ: डीडीएम नाबार्ड के डीडीएम उपेन्द्र कुमार साह ने कहा कि क्षेत्र के सभी किसान एफपीओ जुड़कर लाभ ले सकते हैं। क्योंकि संगठित होकर किसी भी काम को करने से आसान रहता है। यहाँ जुड़ने से सस्ते दर पर खाद, बीज, कीटनाशक व कृषि यंत्र अनुदानित दर पर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अपनी उपज को भी देश के हर मंडियों में ऑनलाइन उचित दर पर बेच सकते हैं। - कंपनी किसानों को हर सुविधा मुहैया कराएगी: एमडी कंपनी के एमडी कुमार नव कुमार महतो ने कहा कि हमारी कंपनी किसानों के समस्या को देखते हुए, उन्हे हर सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करेगी। इसलिए सभी किसान जुड़कर लाभ ले सकते हैं। मौके पर कंपनी के डायरेक्टर सुरेन्द्र महतो, सदस्य कुलेश्वर महतो, कमलेश कुमार महतो, अनिल कुमार महतो, मनोज महतो, ब्रज किशोर महतो, भदरु सिंह, विक्रांत महतो, टेकलाल महतो, हरियाली हरित कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के दिनेश्वर महतो, संजय कुमार महतो, महेश बेदिया, उषा देवी, आशा देवी, सर्वेश्वर महतो, गोपेश्वर महतो आदि मौजूद थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play