रिपोर्ट:दानिश पटेल
रांचीः स्वतंत्रता सेनानी झारखंड के अमर वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने चट्टुपालू स्थित प्राचीन वट वृक्ष शहादत स्थली पर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अत्याचारी ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दोनों क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए।देश और देशभक्ति के लिए लड़ते हुए उन्होंने प्राणों की आहुति दे दी।उनकी बलिदानी और शौर्य हम सभी के लिए प्रेरणा है।महान क्रांतिकारियों के विचारों के सपनों का भारतवर्ष को गढ़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी धनेश्वर महतो,विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, रामगढ़ छावनी परिषद सचिव नीरज मंडल, रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष बिनोद कुशवाहा, सचिव राजेंद्र महतो,रामगढ़ प्रखंड पूर्व अध्यक्ष बबलू करमाली, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मोहर लाल महतो, आदिवासी महासभा जिला अध्यक्ष महेश करमाली, छात्र नेता मनोज कुमार, अमित दास ,जयप्रकाश महतो, पवन करमाली, हुसलाल, बाल किशुन आदि उपस्थित थे।