place Current Pin : 822114
Loading...


मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन कवयित्री गोष्ठी का हुआ आयोजन

location_on दरभंगा access_time 20-Dec-21, 01:41 PM

👁 196 | toll 127



1 check_circle 0.5 star
Public

*मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन कवयित्री गोष्ठी का हुआ आयोजन* दरभंगा: मैथिली लोक संस्कृति मंच के तत्वावधान में आयोजित मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में कवयित्री गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें करीब डेढ़ दर्जन कवयित्रीयो ने भाग लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ उषा चौधरी ने किया जबकि संचालन प्रियंका झा ने किया जबकि कार्यक्रम की संयोजक स्वर्णिम किरण थी जबकि उद्घाटन प्रो इंदिरा झा ने कविता पाठ करके किया , डॉ उषा चौधरी ने अहां तखन मरय लगैत छी कविता सुना के लोगो की तालियां बटोरी, डॉ सुषमा झा ने जग में सब स प्यारी मां सुनाकर मां की ममता पर प्रकाश डाला, प्रियंका झा ने अहिं कहूं अहि सरकार के किया करब सम्मान सुनाकर सरकारी व्यवस्था पर निशाना साधा, डॉ प्रतिभा स्मृति ने के कहलक घर स निकलई ला सुना कर पर्दा प्रथा पर चोट किया , ऋतु प्रज्ञा ने करैत छी गोहारि बाबू सुना कर लोगो को आनंदित किया। अन्य कवियत्री में सुनीता झा, मुन्नी मधु, विजय श्री प्रसाद संगीता झा, सोनी झा, गायत्री झा आदि कवयित्री ने अपनी कविता सुना कर श्रोता को मंत्रमुग्ध करते रहें।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play