place Current Pin : 822114
Loading...


सिकन्दर अली को मुम्बई में मिला झारखंड सेवा रत्न सम्मान, बधाइयों का लगा तांता

location_on Gomia access_time 29-Nov-21, 10:01 PM

👁 1132 | toll 814



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अंतर्गत बेको निवासी सह प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ता को बेहतर कार्य करने के लिए झारखंड सेवा रत्न से सम्मानित किया गया हैं। सिकन्दर अली ने बताया कि उनको यह सम्मान 26 नवम्बर 2021 को मुम्बई के बोरीवली स्थित प्रबोधनकर ठाकरे नाटय गृह सभागार में झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूराल मरांडी, मुम्बई नाॅर्थ के सांसद गोपाल शेट्टी, रतन टाटा के प्रधान सचिव योगेश जोशी, मोंगिया टीएमटी के सीएमडी गुणवंत सिंह मोंगिया, पद्म श्री मधु मंसूरी हँसमुख, पद्म श्री छूटनी महतो, बॉलीवुड के कलाकार पुनित इस्सार, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची महापौर आशा लकडा, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज योगी जोशी, शिक्षाविद आनंद साहू के द्वारा झारखंड सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सिकन्दर ने कहा कि 26 नवम्बर के मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय दिन था जब उन्हें सम्मानित किया गया। मुम्बई में मिले इस सम्मान से जहां मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। बता दें कि सिकन्दर अली नाम राज्य के बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह सहितविभिन्न जिलों के विभिन्न प्रखंडों के पलायित्व प्रवासी मजदूरों के देश सहित विदेशों में फंसने व परेशनियों में उनके हित में खड़े होकर उन्हें मदद पहुंचाने सहित वतन वापसी के लिए प्रयासरत रहे हैं। सम्मानित किए जाने पर प्रतिभा विकास मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार, सचिव अजय कुमार महतो, समाजसेवी छोटन प्रसाद छात्र, समाजसेवी राहत हुसैन, दिनेश साहू, कैलाश महतो, हाफिज अंसारी, दिनेश साहू, नवीन कुमार, इस्तियाक अंसारी समेत राजनीतिक एवं सामाजिक लोगो ने सिकन्दर अली को सम्मान मिलने पर बधाई दी हैं।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play