।।नवाह कीर्तन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय।।
तारडीह दरभंगा। नारायणपुर-शेरपुर के श्रीरामपुर में स्थित महावीर मंदिर में चल रहे नवाह कीर्तन से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है।10 वर्षों से लगातार नव वर्ष के प्रारंभ होने पर नवाह कीर्तन का आयोजन मुखिया सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बलराम सिंह के साथ समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है। नवाह कीर्तन मे जय सियाराम के मंत्र से वातावरण गुंजायमान हो उठा है। दूरदराज से आए कीर्तन मंडलियों के सुमधुर प्रस्तुति लोगों को भावविभोर कर रही है। नवाह में आए लोगों का खासा ख्याल रखा जा रहा है।गांव का माहौल पूरी तरह भक्ति के रस में सराबोर हो उठा है।