Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


रेहला

location_on रेहला access_time 09-Jul-20, 11:23 AM

👁 504 | toll 146



Anonymous
Public

फ़ोटो- विश्रामपुर टॉपर पल्लवी के साथ अनुज ओम प्रकाश,फुटपाथ होटल चलानेवाले पिता व शिक्षक आगामी स्वाधीनता विश्रामपुर- अंचल के मैट्रिक बोर्ड रिजल्ट पर इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा।नप के प्रायः सेकंडरी स्कूल के बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने औसतन80 प्रतिशत व इसके ऊपर अंक लाकर इसबार कीर्तिमान बनायी है।वहीं 93 प्रतिशत अंक लाकर रेहला दबगर मुहल्ला की पल्लवी कुमारी अंचल टॉपर बनी है।साथ ही जसका सगा अनुज ओम प्रकाश गुप्ता ने 88 प्रतिशत अंक लाया है।दोनों भाई-बहन के पिता सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता रेहला थाना चौक पर फुटपाथ पर छोटा मिठाई दुकान चलाकर परिवार का गुजर बसर करता है।पल्लवी शिक्षका बनने की मंशा रखती है जबकि सहोदर अनुज ओम ने सिविल सर्विस में रुचि जताया।दोनों बहन-भाई ने अपनी पढ़ाई में सहयोग के लिए अपने पिता के साथ ही अध्धयन संस्थान प्रोग्रेसिव चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक अनिल कुमार सिंह को दिए।वहीं संस्थान की छात्रा नेहा कुमारी ने 92.2 प्रतिशत अंक लाकर सेकंड टॉपर बनी।वह पल्लवी की पड़ोस के अति साधारण दलित बिरादरी की छोटन दास की बेटी है।दो बहनें व एक भाई में बीच की नेहा आगे बैंकिंग सेवा को करियर बनाने के लिये पीओ करना चाहती है।इसी संस्थान की ठेला पर फल बेचनेवाले रेहला के शम्भूनाथ दीक्षित की बेटी जूही कुमारी 90 प्रतिशत अंक बोर्ड परीक्षा में हासिल हुआ है।इस संस्थान ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप शत -प्रतिशत रिजल्ट के साथ 80 प्रतिशत लड़कियां व58 प्रतिशत लड़कों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक इसबार लाये हैं।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn