place Current Pin : 822114
Loading...


पिपरवार में भाजपा ने मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

location_on पिपरवार access_time 12-Aug-21, 07:13 PM

👁 637 | toll 404



1 check_circle 0.0 star
Public

पिपरवार।अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पिपरवार मंडल ने गुरुवार को बचरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तमाम पिपरवार क्षेत्र के युवा को शुभकामनाएं दी गई। मंडल अध्यक्ष ने इस दौरान बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की का मतलब होता है जो युवा पीढ़ी है एक ऐसी पीढ़ी जोकि देश को आगे बढ़ाने में सहायता प्रदान करती है। युवा पीढ़ी आज की ताकत है।क्योंकि आज जितने भी नए अविष्कार होते हैं वो सब युवा पीढ़ी की नई सोच से होते हैं। युवा पीढ़ी आज-कल नई शिक्षा प्राप्त करती है और फिर नई शिक्षा के माध्यम से नए भारत का जन्म होता है। इन्होंने युवाओं से अपील किए कि सब युवा एकजुट रहें एकजुटता में ही बल है युवा चाह ले तो क्या नहीं कर सकता है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा उर्फ माइकल,युवा मोर्चा अध्यक्ष उजवाल गोस्वामी, उपाध्यक्ष करण कुमार महतो, महामंत्री राधा देवी, कोमल वर्मा किरण देवी, हिरण देवी,मंत्री आदित्य केसरी, सह संयोजक संजय गंझु, राजकुमार चंद्रवंशी,विक्रम गंझु, राहुल कुमार, फलइंद्र गंझु,रविंद्र उरांव, टिंकू महतो, कृष्णा पासवान, मनीष किशरी, कृष्णा सोनी,कृष्णा सिंह, अंजली कुमारी संगीता कुमारी अजय शर्मा,गोपाल सिंह,सूरज मानी कुमारी, पर उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play