राजद का तारडीह प्रखंड के दो पंचायतो मे पंचायत स्तरीय संगठनात्मक चुनाव संपन्न।
तारडीह दरभंगा। मंगलवार को प्रखंड के बथिया-बिसहथ एवं इजरहटा पंचायत में राजद का पंचायत स्तरीय संगठन चुनाव संपन्न हुआ। पांच सदस्यीय प्रखंड कमिटि मे सतीश चौपाल, विद्यानंद सिंह, अमरनाथ यादव, राजकुमार सिंह, विजय कुमार यादव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बथिया के पंचायत अध्यक्ष पवन यादव एवं प्रधान महासचिव मो शमशाद को बनाया गया। इजरहटा में पंचायत अध्यक्ष रामबाबू यादव एवं महासचिव मो सद्दाम अंसारी को बनाया गया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अलीनगर के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेता विनोद मिश्र ने कहा राजद का अभियान नेता जनता के द्वार राजद हर घर परिवार कार्यक्रम चल चुका है।संगठन की मजबूती के साथ संगठन से युवाओं एवं महिलाओं को जोड़ने पर बल दिया जा रहा है।जनता के सुख दुख में राजद कार्यकर्ता कंधे से कंधे मिलाकर एकजुटता के साथ खड़ा है। बैठक में राजद कार्यकर्ता गुलाब यादव महेश पोद्दार मो कलाम मो अशरफ के साथ अन्य कार्यकर्त उपस्थित हुए।