गरीब निस्सहाय के बीच कंबल का हुआ वितरण
तारडीह दरभंगा। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर निस्सहाय गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान अंचला अधिकारी अशोक कुमार यादव प्रमुख प्रतिनिधि आलोक झा उप-प्रमुख राकेश रंजन उपस्थित रह। अंचलाधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि ठंड से बचने के लिए गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि पंचायतों में वैसे निस्सहाय गरीब लोगों की पहचान कर उनके बीच कंबल का वितरण किया जाए।