place Current Pin : 822114
Loading...


आदिवासी सेंगेल अभियान का "सरना धर्म कोड जनसभा" आयोजित हुआ

location_on कसमार access_time 04-Jan-21, 11:39 PM

👁 230 | toll 103



Anonymous
Public

आदिवासी सेंगेल अभियान का "सरना धर्म कोड जनसभा" आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के साथ सुमित्रा मुर्मू,देवनारायण मुर्मू ,आनंद टुडू आदि शामिल हुए। जनता दल यूनाइटेड की तरफ से जिला अध्यक्ष खिरोधर मुर्मू , जिला महासचिव अरुण सिंह तथा जदयू प्रदेश सचिव अरुण सिंह और बाल्मीकि सिंह, ज़िला कार्यालय सहिव आदि शामिल हुए। ASA के प्रखंड अध्यक्ष विशवेश्वर मुर्मू ने जनसभा की अध्यक्षता किया और सेंगेल सरना धर्म प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू ने जनसभा संचालन और स्वागत किया। सालखन मुर्मू ने कहा कि सरना धर्म कोड आदिवासियों के अस्तित्व पहचान और हिस्सेदारी का मामला है। यह मौलिक अधिकार है। इस मामले पर बीजेपी जहां नकारात्मक है तो JMM भी ठगने का काम कर रही है। अतः भारत के आदिवासियों को अब नीतीश कुमार औऱ जदयू के साथ आगे बढ़ना होगा। सुरेश बुधिया ने कहा कि आदिवासियों को अबतक सबने ठगा है। अतः सालखन मुर्मू के नेतृत्व में जदयू झारखंड ही एकमात्र विकल्प है। सालखन मुर्मू 40 वर्षो से आदिवासियों के लिये लड़ रहे हैं। सबने नारा दिया - "नीतीश का हाथ आदिवासी के साथ। आदिवासी का हाथ जदयू के साथ।" अनेक सेंगेल कार्यकर्ता को सरना धर्म रथ चलाये रखने के लिये सम्मानित किया गया। सालखन मुर्मू ने सबको एकता प्रार्थना कराया। प्रखंड सँजोजक रिझू मुर्मू के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा सम्पन्न हुआ। आज की सभा में दो सरना धर्म रथ के अलावे अच्छी भीड़ थी।सरना धर्म हेतु सबने 31 जनवरी 2021 के रेल रोड चक्का को सफल बनाने का संकल्प लिया।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play