Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा की अध्यक्षता में आवास योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

location_on Garhwa access_time 29-Jul-21, 10:31 AM

👁 868 | toll 296



1 N/A star
Public

विकास पदाधिकारी गढ़वा की अध्यक्षता में आवास योजना की समीक्षात्मक बैठक संपन्न आपूर्तिकर्ता का सहयोग लेते हुए लंबित आवास पूरा करने का दिया निर्देश आज प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा श्री कुमुद झा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। प्रखंड कार्यालय गढ़वा में आयोजित उक्त समीक्षात्मक बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विभिन्न आवास योजनाओं के मुख्य बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई। मौके पर उन्होंने सभी नव पदस्थापित पंचायत सचिव को आवास से संबंधित रिजेक्टेड लिस्ट की भौतिक जांच करते हुए योग्य /अयोग्य लाभुकों का कारण सहित प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में 2 दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया है । इसके साथ ही उन्होंने लंबित इंदिरा आवास को 15 अगस्त 2021 तक आपूर्तिकर्ता का सहयोग लेते हुए शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु संबंधित पंचायत सचिव को निदेशित किया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा लंबित बाबासाहेब अंबेडकर आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभुक वार स्थल निरीक्षण करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने हेतु पंचायत सचिव को निदेशित किया गया है। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमुद झा के अलावा प्रखंड समन्वयक तथा  पंचायत सचिव मौजूद थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn