चांदो पंचायत स्थित सांस्कृतिक भवन में क्रांतिकारी सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई ! जिसमें मुख्य रूप से बोकारो जिला मूलवासी संघ के कार्यकारणी सदस्य बैजनाथ गोराई मौजूद थे !इस संबंध में उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए ! उनके विचारों को लोगों से अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया! साथ ही उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को पूरे देश में शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए ।इस जयंती के अवसर पर बोकारो जिला मूलनिवासी संघ के प्रकाश दास पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, बैजनाथ गोराई ,गंगासागर रजक, सविता गोराई ,रमित रजक ,महेंद्र शाह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।