स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि का दौर जारी है, आम आदमी कोरोना के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की मार का भी सामना कर रहा है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कई बार कटाक्ष कर चुका है और प्रधानमंत्री को ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सोमवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे पेट्रोल और डीजल पर केंद्र द्वारा लगाए गए करों को कम करने का आग्रह किया ताकि देश में महंगाई को नियंत्रित किया जा सके।