स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दीपक वर्मा ने रविवार को मोहम्मद अजरूद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष पद पर पुन: बहाल कर दिया और साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान को निलंबित करने वाले शीर्ष परिषद के पांच सदस्यों को अस्थाई रूप से अयोग्य कर दिया।
अंतरिम आदेश में एचसीए लोकपाल ने एचसीए शीर्ष परिषद के पांच सदस्यों के जॉन मनोज, उपाध्यक्ष आर विजयानंद, नरेश शर्मा, सुरेंदर अग्रवाल और अनुराधा को अस्थाई रूप से अयोग्य करार दिया।