Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


माइंस/ क्रेशर संचालक व ग्रामीणों में जारी तनातनी के बीच ,पत्थर लडे वाहन ने तीन को रौंदा , घायल।

location_on Chhatarpur,palamu access_time 24-Dec-20, 09:26 AM

👁 849 | toll 296



1 -4.0 star
Public

ग्रामीणों व खद्दान संचालकों के बीच झड़प की खबरे आए दिन आते रहती है । कई मर्तबा मामला संशोधन हो जाता तो कई बार विरोध उग्र हो जाता । ऐसा ही कुछ हुआ बीती रात को जिसमे गाड़ी चालक ने बड़ी ही निर्ममता से कुछ ग्रामीणों पर गाड़ी चढ़ा दी ।जिससे कि सिल्ड़ाग के बाघमरी टोला निवासी पचास वर्षीय महेश भुइयां पिता रघुवीर भुइयां बुरी तरह जख्मी हो गए और उनका दोनो पैर टूट गया । वहीं घटना में कैलाश भुइयां पिता रघुवीर भुइयां , बीरेंद्र सिंह पिता मठंदेव सिंह भी घायल हो गए । महेश भुइयां फिलहाल पीएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती है । ग्रामीणों के अनुसार उस रास्ते गुजरने वाली कुछ खद्दानो के संचालकों व वाहन चालकों के बीच कई दिनों से गर्मा गर्मी जारी थी । गांव के कुछ रैयतदार ने सहमति से पंचायत में संचालित पीएनसी व श्याम स्टोंस इत्यादि पत्थर खदान की गाड़ियों को चौखड़ा मोड़ एनएच 98 पर निकालने के लिए अपने खेतों से होकर गुजरने की अनुमति दे रखी थी जिस एवज में उन्हें तय मुआवजा उक्त कंपनी से मिलता था । लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उसी रास्ते बाद में पंचायत में संचालित और भी अवैध प्लांट व क्रशरों की गाड़ियां भी आने जाने लगी ।जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई व उनके निजी जमीन से वाहन चलाने के एवज में मुआवजा की मांग की । लेकिन कुछ संचालक इस पर सहमत नहीं हुए और गाड़ियां चलाना जारी रखा । जिसके बाद ग्रामीणों ने उस रास्ते पर नाका बना दिया और फिर उन्हीं गाड़ियों को उस रास्ते जाने की अनुमति देने लगे जिससे कि उनका करार था । जिससे कि वाहन चालकों और ग्रामीणों में झड़प की स्थिति बनने लगी और बीती रात ऐसी ही एक गाड़ी चालक ने बड़ी ही निर्ममता से रात को पहरा दे रहे ग्रामीणों को रौंदने के विचार से काफी तेज गति में आई और जिसकी चपेट में आने से गांव के तीन लोग घायल हो गए । घटना से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है ।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn