place Current Pin : 822114
Loading...


नए मनरेगा पीओ का स्वागत पुराने को दी गई विदाई

location_on तारडीह दरभंगा। access_time 23-Dec-20, 04:19 PM

👁 315 | toll 117



1 check_circle 0.5 star
Public

नए मनरेगा पीओ का स्वागत पुराने को विदाई तारडीह दरभंगा। प्रखंड में नव पदस्थापित मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में पंकज कुमार गिरी ने पदभार ग्रहण किया और तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभात झा को सम्मान के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई।इस अवसर पर मंगलवार को मनरेगा भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता बीडीओ धनंजय कुमार ने की।इस दौरान बिडीओ ने कहा उनके 2 साल 9 महीने के कार्यकाल पर उन्हें संवेदनशील अधिकारी बताते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठता की चर्चा किए।सीओ अशोक कुमार ने कहा बाढ़ जैसी आपदा के दौरान इनका सहयोग सराहनीय रहा।इस दौरान बिईओ उमेश प्रसाद जीपीएस प्रेम प्रकाश के साथ मनरेगा कर्मी चंदन शर्मा, शंभू कुमार, नंदन झा, मृत्युंजय कुमार, धीरेन्द्र दत, अशोक विवेक,ब्रजकिशोर झा, मो खुर्शीद ने बुके देकर स्वागत व विदाई किया।मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह मुखिया सुरेश सिंह अख्तर नदारद पंसस श्याम साहु के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि कर्मी उपस्थित रहे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play