place Current Pin : 822114
Loading...


तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने मनाया विरोध दिवस।

location_on स्वांग। access_time 06-Jun-21, 11:43 AM

👁 362 | toll 202



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

स्वांग। संयुक्त किसान सभा के आह्वान पर अखिल भारतीय आंदोलन के तहत गोमिया प्रखंड के अंतर्गत डुमरी बिहार में किसानों ने अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में विरोध दिवस मनाया। तीन कृषि कानून की प्रतियां जलाई और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव श्याम सुंदर महतो एवं अखिल भारतीय किसान सभा के गोमिया अंचल सचिव विनय महतो कर रहे थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित किसान तीन कृषि कानून वापस लो, किसान विरोधी केंद्र सरकार मुर्दाबाद, कृषि को पूंजीपतियों के हवाले करना बंद करो, किसान विरोधी केंद्र सरकार हाय हाय का नारा लगा रहे थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव श्याम सुंदर महतो ने कहा वर्तमान की केंद्र सरकार देश की कृषि को पूंजीपतियों के हाथों सौंप देना चाहती है। अगर ऐसा हुआ तो पूरा देश अनाज के लिए पूंजीपतियों पर निर्भर हो जाएगा और उनके रहमोकरम पर देश निर्भर होगा। उन्होंने कहा मोदी सरकार देश को फिर से गुलामी के रास्ते पर ले जा रही है। देश के किसान इसे किसी कीमत पर होने नहीं देंगे। किसान सभा के अंचल सचिव विनय महतो ने कहा हम केंद्र सरकार के कृषि विरोधी, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश की खेती और देश के किसानों को बजाने के लिए संघर्ष के मैदान में जाने को तैयार हैं। इस कार्यक्रम में किसान नेता लखन महतो, सहदेव महतो,पुरन मांझी, रघुनाथ सिंह, भोला सिंह, भीम महतो समेत भारी संख्या में किसान शामिल थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play