Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


पलामू: पांकी के मतनाग निवासी विश्वनाथ यादव अपहरण हत्याकांड का हुआ खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

location_on Palamu panki access_time 21-Dec-20, 07:42 AM

👁 518 | toll 191



1 0.5 star
Public

पलामू: पांकी के मतनाग निवासी विश्वनाथ यादव अपहरण हत्याकांड का हुआ खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार। पलामू पुलिस ने पांकी में पिछले 10 दिसंबर को किसान विश्वनाथ यादव के अपहरण व हत्या कांड मामले का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से मृतक का मोबाइल फोन व एक कट्टा बरामद किया गया। ये जानकारी पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने दी है। वे रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं को जानकारी दे रहे थे। बताया कि शनिवार को पांकी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मोईन उर्फ गुदन, शमशाद अंसारी व आफताब अंसारी अपने घर जोलहा बिगहा आए हुए है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक विश्वनाथ यादव की कमाई का पांच लाख रुपये गुदन मियां के पास रखा हुआ था। इस बीच आरोपितों की जमा रुपये पर नीयत खराब हो गई थी। इसे लेकर एक सुनियोजित साजिश के तहत 10 दिसंबर को पांकी के जोलहा बिगहा निवासी मोइन अंसारी उर्फ गुदन मियां ने अपने सहयोगियों आफताब अंसारी, शमशाद अंसारी, तौफीक अंसारी, रईस अंसारी व शमशाद अंसारी टू के साथ विश्वनाथ यादव का अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि अपहरण के चा घंटे बाद ही विश्वनाथ की हत्या कर दी गई थी। साथ ही लाश को चतरा जिला की सीमा से सटे इलाके में दफन कर दिया गया था। पुलिस के अनुसंधान से भटकाने के लिए घटना को दूसरा रूप देने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पांच लाख रुपये जमा होने के बाद विश्वनाथ गुदन से अपने पैसे की मांग करता था। इसे लेकर गुदन ने उसे रास्ते से हटा लेने की योजना तैयार कर ली थी। कहा कि पुलिस फरार तौफीक अंसारी, रईस अंसारी व शमशाद अंसारी टू को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। मामले का पर्दाफाश करने वाले पुलिस दल में पांकी थाना प्रभारी जेके रमन, पुलिस अवर निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, पीएसआइ दिवाकर कुमार व कई पुलिस जवान शामिल थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn