Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


पलामू: पांकी -ग्राम पंचायत - सूड़ी के बान्दुबार - ग्राम के उर्जावान नवयुवकों के द्वारा महाकाल कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट

location_on Palamu panki access_time 20-Dec-20, 08:48 PM

👁 773 | toll 175



1 0.5 star
Public

पलामू: पांकी -ग्राम पंचायत - सूड़ी के बान्दुबार - ग्राम के उर्जावान नवयुवकों के द्वारा महाकाल कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट - पांकी के उद्घाटन मैच में ही जीत का परचम लहराने वालेे खिलाड़ियों के प्रतिभा से प्रभावित हो कर समाजसेवी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी ने सभी को पहली जीत की शुभकामना के साथ - साथ जर्सी - ट्राउजर, बैट, बाॅल दे कर सम्मानित किये । सभी को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा भी कराये। सभी युवाओं ने उमंग और उत्साह से भर श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी को धन्यवाद दिया एवं उनके प्रति आभार भी प्रकट किया। उक्त मौके पर श्री सिंह ने सबों को क्रिसमस एवं नव - वर्ष की अग्रिम हार्दिक बधाई दिये तथा श्री सिंह ने कहा कि आपसब लोग आगे बढो, मैं आपलोगों के साथ हूँ। खेल को लक्ष्य बनाकर खेलने की आवश्यकता है। पढ़ाई - लिखाई के साथ - साथ खेल भी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमसबों के अच्छे स्वास्थ्य और सेहत के लिए खेल भी अति आवश्यक है। खेल के द्वारा हमसब अपने माता - पिता और क्षेत्र का गौरव बढ़ा सकते हैं। खेल को माध्यम बनाकर जोश और जूनून के साथ निरंतर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। हार और जीत खेल का दो पहलू है। हार से घबराने की नहीं, सिखने की आवश्यकता है। गाँव के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ उपयुक्त दिशा और उचित प्लेटफ़ॉर्म तक पहुंचाने की जरूरत है। अगर सही तरीके से मार्गदर्शन मिले और सही कोचिंग की व्यवस्था हो तो हमारे यहां के युवा भी देश का नाम रौशन करने की क्षमता रखते हैं।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn