Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


एक दिवसीय दौरे पर पांकी पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी दीपक साहू *एक दिवसीय दौरे पर पांकी पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी दीपक साहू*

location_on Chatra kunda access_time 20-Dec-20, 08:22 PM

👁 463 | toll 149



1 N/A star
Public

*एक दिवसीय दौरे पर पांकी पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी दीपक साहू *एक दिवसीय दौरे पर पांकी पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी दीपक साहू* =================== *गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रभारी को स्वागत किया* कुन्दा,चतरा :* झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह युवा पलामू प्रमंडल प्रभारी दीपक कुमार साहू रविवार को एक दिवसीय दौरे पर पलामू जिले के पांकी विधानसभा पहुंचे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर प्रभारी ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर राष्ट्रीय जनता दल का संगठन पर विचार एवं संगठन मजबूती पर बल दिया एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य बनाने की अपील की साथ ही साथ श्री साहू ने लालू यादव के विचारधारा को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। वहीं श्री साहू ने आगे कहा कि किसी भी दल की रीढ कार्यकर्ता होता है। जिस दल के कार्यकर्ता सजग एवं मेहनती होंगे निश्चित रूप से वही दल सरकार बनाने में सफलता हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि राजद ही एक ऐसा दल है जो प्रारंभ से ही गरीब, दलित, महादलित, पिछडा-अतिपिछडा की लडाई लडने का काम किया है जो सामंतवादी लोगों को अच्छा नहीं लगा और इस लडाई को रोकने के लिए लालू प्रसाद यादव को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया। लेकिन इस लडाई को आगे बढाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज दिन-रात एक किए हुए है।और हमलोग सभी को झारखंड में भी इस गरीब गुरबा पार्टी को मजबूत करना है। हमलोगों को गर्व है कि हम राजद के सिपाही बनकर सभी दबे -कुचले परिवार को सेवा करने का मौ़का मिला रहा है। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सह युवा जिला चतरा अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, युवा नेता ब्रह्मदेव भोक्ता, युवा राजद मीडिया प्रभारी चतरा लवकुश यादव,अमित सोनी,कुंदा युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, संजय यादव,अरुण यादव,मुकेश कुमार मौजूद थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn