place Current Pin : 822114
Loading...


पुर्णशशि राय ने कवि काजी नजरुल इस्लाम को दी श्रद्धांजलि

location_on WESTBENGAL access_time 26-May-21, 12:40 PM

👁 165 | toll 79



1 3.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़, रानीगंज : बुधवार को रानीगंज बोरो दो के प्रभारी पुर्णशशि राय ने इलाके के तृणमूल युवा कांग्रेस के सदस्यो को साथ लेकर रानीगंज के विभिन्न वार्डो मे विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की मुर्ति पर माल्यार्पण किया। चक्रवाती तुफान और बारीश की परवाह किए बगैर पुर्णशशि राय ने कवि को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व विख्यात कवि काजी नजरुल इसलाम ने इसी कोयलांचल मे जन्म लिया था। यही उनकी कई कालजयी रचनायों का सृजन हुआ था जो आज भी बंगाल के लोगों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कवि काजी नजरुल इस्लामआज भी प्रासंगिक है। उनके जन्म दिन पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने शिशु बागान मे कवि की मुर्ति पर माल्यार्पण कर सियारसोल राजबाड़ी इलाके मे कवि की मुर्ति पर माल्यार्पण किया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play