place Current Pin : 822114
Loading...


पूर्व विधायक अशोक सिंह ने मृतक के परिजन से मिल दिया संत्वाना

location_on मदनपुर access_time 20-Dec-20, 06:46 PM

👁 271 | toll 118



1 N/A star
Public

विनय सिंह किंकर मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के सुग्गी गांव में शनिवार की सुबह शौच करने जा रही मुन्नी देवी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।जिसकी जानकारी पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को मिली।सूचना पर रविवार की दोपहर रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह पीड़ित परिजनों से मिले और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने मदनपुर बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह और सीओ को मौके पर से बातचीत कर जल्द से जल्द मुआवजा देने की बात कही।पूर्व विधायक ने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत पीडित परिवार को चार लाख रुपये मुआबजा दिए जाने का प्रावधान है।सरकिर से दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद सह निमा आंजन के वर्तमान के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुमार सिंह,भाजपा नेता अनुज कुमार सिंह,जिला महासचिव सुरजीत कुमार सिंह, जदयू जिला महासचिव अखिलेश मेहता,युवा जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता,बीरेन्द्र प्रसाद आदि थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play