टोनी आलम, एएनएम न्यूज : चक्रवाती तुफान यश अपनी पुरी ताकत के साथ बंगाल की तरफ आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यश पश्चिम बर्दवान जिले मे कहर बनकर टुट सकता है। आने वाले तुफान को देखते हुए पुरे राज्य मे प्रशासन हाई एर्लट पर है। अंडाल के दामो दर तटवर्ती श्रीरामपुर बास्ता मदनपुर आदि इलाको मे आज सुबह से ही अंडाल के बिडिओ सुदीप्त विश्वास ने स्थिति का जायजा लिया। अंडाल की स्वेच्छासेवी संगठन एमिष की तरफ से इस कार्य मे उनका सहयोग किया गया। दामोदर के तटवर्ती क्षेत्र श्रीरामपुर मे करीब 70 परिवार रहते हैं। चुंकि यश से सबसे ज्यादा खतरा तटवर्ती क्षेत्रों के लोगो को है इस वजह से उनसे दुसरी जगह हट जाने का अनुरोध किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से अगले 48 घंटो तक सावधान रहने को कहा गया है। इलाके के विभिन्न स्कुलो कमिउनिटि हालो को इन लोगों के लिए तैयार रखा गया है। ब्लाक प्रशासन की तरफ से माइकिंग कर लोगों को सावधान किया जा रहा है जिससे लोग जल्दी सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। कुछ लोग भले चले गये हो मगर कई लोग खतरे को जानकर भी नही जाना चाहते। हालांकि प्रशासन की तरफ से इन लोगों को कडा संदेश दिया गया है। इस संकट काल मे लोगों की जान बचाने अपना घर ना छोड़ने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।