स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: साल 2021 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 26 मई यानी कि कल होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण को सुपरमून और ब्लड मून भी कहा जा रहा है। ब्लड मून की अवधि केवल 14 मिनट ही है। ब्लड मून के समय चंद्रमा सुर्ख लाल हो जाएगा। हालांकि ब्लड मून भारत में नहीं देखा जाएगा। भारत में यह उपछाया चंद्रग्रहण है। इसलिए ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें कि ग्रहणकाल में सूतककाल के समय शुभ कार्य, खाना और पीना नहीं किया जाता है। मान्यता है कि इससे दोष लगता है। आइए जानते हैं कि भारत में किस समय और कहां देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण।