स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अरब सागर से उठे चक्रवात टाउते का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी के आसार हैं। वही अब भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को भी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।