स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पुरुलिया शहर के रघुनाथपुर इलाके मे जयचंडी नामक एक पहाड़ है। दूर दूर से लोग इस पहाड़ के मनोरम दृश्य को देखने आते हैं और ख़ुशी महसूस करते हैं, यहाँ का वातावरण बहुत अच्छा है, प्रकृति की खूबसूरती चारों तरफ देखी जा सकती है। सभी ने पहाड़ी के नीचे तम्बू बनाया है। छात्र यहाँ एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी आते है, सुबह हमने देखा जो लड़के और लड़कियां वहां आए थे, वे जयचंडी पहाड़ी पर चढ़ रहे थे। वहां रॉक क्लाइम्बिंग कैंप होता है। पहाड़ी पर माता जयचंडी की मंदिर भी है। पहाड़ी के ऊपर से पूरे क्षेत्र देखा जा सकता है।