मनिका:— लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मनिका विधानसभा श्री हरिकृष्ण सिंह के आवास में हुई वर्चुअल धरना प्रदर्शन।
आज भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश जी के आह्वाहन पर भाजपा जिलाध्यक्ष लातेहार श्री हरिकृष्ण सिंह जी आवास में एक दिवसीय वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन की मुख्य वजह थी झारखंड सरकार का किसानों के प्रति उदासीन रवैया।
मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटू राजा, भाजपा मनिका मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार, भाजपा नेता मनदीप कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित राज उपस्थित थे।